September 20, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार 18 जुलाई 2022 को अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए प्रातः 06 बजे से 12 बजे तक विशेष आक्रमण अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 12 मामले दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे 06 देसी कट्टे, 01 देसी पिस्टल, 05 अवैध चाकू व 05 जिन्दा करतूस बरामद किए गए।

मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 05 किलो 90 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। अवैध शराब की तस्करी करने वालो पर नकेल कसते हुए 24 मामले दर्ज करतें हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 729 बोतल देसी, 72 बोतल अग्रेंजी, 12 बोतल बीयर बरामद की गई। जुआ अधिनियम के अन्र्तगत कार्यवाही करते हुए 16 मामले दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे 20275/- रूपये बरामद किए गए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, सभी निरीक्षक सी0आई0ए0, निरीक्षक एन्टी नारकोटिक सैल, निरीक्षक ए0वी0टी0 सैल, सभी प्रबन्धक थाना व चैकी इन्चार्ज को निर्देश दिए कि वह भविष्य में भी अपराधों की रोकथाम के लिए अपराधिक प्रवृति के लोगों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करें जिससे अपराधों में कमी लाई जा सके।

पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने आम नागरिको से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई असामाजिक प्रवृति का व्यक्ति उनके आस-पास रहता है तो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें ताकि उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करके जिला में अपराधों की रोकथाम कर कानून एवम व्यवस्था बनाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *