April 28, 2026
murder

झज्जर के गांव में एक बुजुर्ग की अज्ञात वाहन के नीचे कुछ नहीं जाने से मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान 60 वर्षीय दयाचंद निवासी गांव झोलरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दयाचंद गांव के साथ में ही किसी ढाबे पर काम करता था। उसी दौरान जब वह सड़क के किनारे खड़ा था तो पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने दयाचंद को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दयाचंद ने गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बाद में कंट्रोल रूम पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने जहां मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया वहीं इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *