February 10, 2026
arrest police

गुरुग्राम में सीए को गिरफ्तार करने के बाद पूरे प्रदेश में अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में रोहतक में भी आज सीए ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया और गिरफ्तार किए गए दोनों सीए को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की। रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व चेयरमैन सुशील कुमार जैन ने बताया कि सीए सरकार और व्यापारियों के बीच में एक महत्वपूर्ण कड़ी है और इन को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है जो गलत है।इसलिए गिरफ्तार किए गए दोनों सीए को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए जो भी दोषी है उन पर कार्रवाई की जाए न कि सीए पर प्रदर्शन कर रहे सीए आज कमिश्नर के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। गौरतलब है कि केंद्रीय वस्तु और सेवा कर विभाग ने एक ऐसा मामला पकड़ा है, जिसमें कुछ कारोबारियों ने बीते माह बिना कारोबार किए ही फर्जी बिलों के आधार पर 15 करोड़ रुपये का रिफंड हासिल कर लिया। इसकी शिकायत किसी ने वित्त मंत्रालय में कर दी थी।

जिसके बाद मंत्रालय के आदेश पर जब जांच शुरू हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद कारोबारियों के कागजात को सर्टिफाइड करने के आरोप में सीए सुनील और गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *