November 23, 2026
23 nov 12
  • जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए नई टीम में 4 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री और 4 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही 27 जिलों के अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए हैं।

4 उपाध्यक्ष और 2 महामंत्री बनाए

मंदीप विर्क (कुरुक्षेत्र), इश्म साकरा (कैथल), बबीता दहिया (सोनीपत) और प्रदीप कम्बोज (करनाल) को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हर्षवर्धन मान (भिवानी) और संदीप गुर्जर (यमुनानगर) को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

डबवाली के प्रिंस बिश्नोई समेत 4 प्रदेश मंत्री

प्रिंस बिश्नोई (डबवाली), मनोज गोयत (पानीपत), दिनेश सैनी (रेवाड़ी) और प्रिंसी चाहर (गुरुग्राम महानगर) को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा अशोक मुंडाखेड़ा (झज्जर) को कोषाध्यक्ष, धर्मवीर जाखड़ (हिसार) को कार्यालय मंत्री, मांगेराम कौशिक (कुरुक्षेत्र) को मीडिया प्रमुख, संदीप पांचाल (गुरुग्राम) को आईटी प्रमुख और नवीन यादव (गुरुग्राम) को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है।

अब जानिए एरिया वाइज जिलाध्यक्षों के नाम

  • उत्तरी हरियाणा: राजीव राठौर (पंचकूला), निर्मल सिंह (अंबाला), नितेश राणा (यमुनानगर), चरणअजीब सिंह (कुरुक्षेत्र), महिपाल राणा (कैथल) और सुरेन्द्र टाया (करनाल)।
  • जीटी रोड बेल्ट व मध्य हरियाणा: सुभाष कुहाड (पानीपत), सुमित अंतिल (सोनीपत), प्रदीप बडवासिनी (गोहाना), रामफल मोरखी (जींद) और रवि हुड्डा (रोहतक)।
  • पश्चिमी हरियाणा: विनोद बाडसा (झज्जर), कुलदीप जाट (डबवाली), भगवत सिंह (सिरसा), छत्तर पाल कापड़ो (हांसी), अजय बेनीवाल (हिसार), अवतार सिंह लडवाल (फतेहाबाद), लवकेश बंटी (भिवानी) और संदीप चेयरमैन (दादरी)।
  • दक्षिणी हरियाणा व एनसीआर: प्रदीप बऊआ (रेवाड़ी), दिनेश डालूसिंह (महेन्द्रगढ़), मुकेश जैलदार (गुरुग्राम), नरेश दायमा बंटी (गुरुग्राम महानगर), मनीष यादव (नूंह), रविन कुमार (पलवल), जगविन्द्र फोगाट (फरीदाबाद महानगर) और राजू ठाकुर (फरीदाबाद)।

प्रदेश कार्यकारिणी में 16 सदस्यों को जगह

मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में अलग-अलग जिलों से 16 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। इनमें गौतम राणा (पंचकूला), रामबीर चौहान (अंबाला), मुकेश भारद्वाज (जींद), सतीश मोखरा (रोहतक), बलदेव बेनीवाल (सिरसा), बीर सिंह जठलाना (यमुनानगर), पवन यादव (महेंद्रगढ़), लायकराम गढ़वाल (फतेहाबाद), दिव्यांशू गौड़ (पलवल), आदेश यादव (फरीदाबाद महानगर), रामफल भूरा (हांसी), जितेंद्र भारद्वाज (फरीदाबाद), जगविंद्र खटाणा (गुरुग्राम महानगर), मोनू जैलदार (नूंह), सोनिया (गोहाना) और राज रानी सांगवान (दादरी) शामिल हैं।