- काम करने की एवज में ले रहा था घूस
हरियाणा ब्रेेकिंग न्यूज : भिवानी की तोशाम तहसील के एक पटवारी को 2200 रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी सरकारी काम करने के बदले पैसे मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी सूचना ACB को दी।
जिसके बाद टीम ने सोमवार को तोशाम तहसील में प्लानिंग के तहत जाल बिछाया और रेड की। इस दौरान हल्का पटवारी कृष्ण कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों पकड़ा है।
भिवानी एसीबी एवं विजिलेंस इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। जिसके आधार पर यह रेड की गई।
जिसके बाद रिश्वत लेने के मामले में कृष्ण कुमार हल्का पटवारी दरियापुर को तोशाम तहसील से पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है।