November 16, 2026
16 nov 11
  • मैकडॉनल्ड्स-डोमिनोज के स्टॉल लगेंगे, कार्निवल 20 नवंबर से

हरियाणा ब्रेेकिंग न्यूज :  चंडीगढ़ में दिसंबर में होने वाले गुलदाउदी शो और 2027 में होने वाले रोज फेस्टिवल में लोग फूलों की सुंदरता का आनंद उठा सकेंगे। वहीं, फूड लवर्स के लिए भी खास इंतजाम होंगे।

दोनों आयोजनों में मैकडॉनल्ड्स, डोमिनोज, बारिस्ता और कैफे कॉफी डे (CCD) जैसे बड़े ब्रांड्स के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां लोग बर्गर, पिज्जा, कॉफी और अन्य पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।

आयोजनों में फूलों की प्रदर्शनी के साथ फूड कोर्ट, मनोरंजन, खरीदारी और कई प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं, चंडीगढ़ कार्निवाल 20 नवंबर से शुरू होने वाला है। इसे लेकर भी तैयारियां चल रही हैं।

रोज फेस्टिवल फरवरी-मार्च 2027

मनोरंजन के कई आकर्षण देखने को मिलेंगे

चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में 3 दिन तक फूलों और मनोरंजन का रंग जमेगा। फूलों की खूबसूरती के साथ खानपान, खरीदारी और मनोरंजन के कई आकर्षण देखने को मिलेंगे। खाने-पीने के शौकीनों के लिए दो बड़े फूड कोर्ट होंगे। सुबह 9 से रात 11 बजे तक यहां मैकडॉनल्ड्स, डोमिनोज, बारिस्ता और CCD जैसे बड़े ब्रांड्स के स्टॉल पर बर्गर, पिज्जा और कॉफी का स्वाद मिलेगा।

60 स्टॉल पर शॉपिंग और कारों का प्रदर्शन

रोज गार्डन में करीब 60 कमर्शियल स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां खरीदारी के साथ अलग-अलग गाड़ियों को देखने का मौका भी मिलेगा। बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क बनेगा। इसमें तरह-तरह के झूले होंगे। इसके अलावा ऊंट की सवारी भी आकर्षण रहेगी।

आसमान में दिखेंगे 5 हॉट एयर बैलून गार्डन में 5 विशाल हॉट एयर बैलून लगाए जाएंगे, जो उत्सव की खूबसूरती को और बढ़ाएंगे। बच्चों के लिए रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस प्रतियोगिता होगी। वहीं, युवाओं के लिए मिस्टर एंड मिस रोज प्रतियोगिता रखी जाएगी।

बुजुर्गों के लिए भी खास

वरिष्ठ नागरिकों के बीच रोज किंग और रोज क्वीन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। फोटोग्राफी, रंगोली, लोक नृत्य और पतंगबाजी जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी। यानी फूलों के बीच कला और संस्कृति का रंग भी देखने को मिलेगा।

एंट्री बिल्कुल फ्री 3

दिवसीय उत्सव में आम लोगों को प्रवेश के लिए टिकट नहीं लेना होगा। परिवार के साथ आकर लोग सभी आकर्षणों का आनंद ले सकेंगे।