- बुझाने पर जुटी फायर ब्रिगेड की गई गाड़ियां
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : पानीपत में दिवाली के दिन रविवार की सुबह सेक्टर 25 पार्ट-2 स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। प्लॉट नंबर 14 पर स्थित अल्फरेड ग्लोबल की यूनिट नंबर दो और दरेडस्केप इंडिया के नाम से संचालित फैक्ट्री में सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग भड़क उठी।
कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
आग लगने से मची अफरा-तफरी
फैक्ट्री में आग लगने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा। फायर कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने और उसे आसपास फैलने से रोकने में जुटे रहे।
फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।