October 30, 2026
30 oct 14
  • हरियाणा के 389 पुलिस थानों और 327 पुलिस चौकियों में 6,644 सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में प्रदेशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समीक्षा बैठक हुईं प जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हई बैठक में प्रदेशभर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

सभी जिलों में 6644 सीसीटीवी इंस्टॉल किए गए

प्रदेश के सभी पुलिस जिलों को मिलाकर सभी 24 जिलों में 389 पुलिस थाने और 327 पुलिस चौकियां हैं। इनमें हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा सीसीटीवी परियोजना के अंतर्गत कुल 6,644 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।

प्रदेश में कुल 47,124 सक्रिय अपराधियों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया

पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था राकेश आर्य ने बताया कि 29 अक्टूबर, 2026 तक प्रदेश में कुल 47,124 सक्रिय अपराधियों का फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, 29,416 अपराधियों की तस्वीरें फेस रिकग्निशन सिस्टम में अपलोड की जा चुकी हैं। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 11 जिलों में सक्रिय अपराधियों के डेटा का शत-प्रतिशत फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा कर लिया गया है।

288 अतिरिक्त नाका पॉइंट चिह्नित

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 40 संवेदनशील स्थानों एवं बॉर्डर एरिया में नियमित रूप से नाके लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, 250 स्थायी नाकों के साथ 288 अतिरिक्त नाका पॉइंट चिह्नित किए गए हैं, जिनकी सूची संबंधित जिलों के साथ शेयर की गई है।

बिना नंबर प्लेट और बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर सख्ती

28 अक्टूबर, 2026 तक कुल 31,22,168 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट पाए जाने पर 1,14,566 वाहनों के चालान किए गए, जबकि बिना एचएसआरपी वाले 1,57,926 वाहनों के चालान किए गए। इसी अवधि में कुल 22,269 वाहन जब्त भी किए गए। इस प्रकार, बिना नंबर प्लेट तथा बिना एचएसआरपी के चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कुल 2,72,492 चालान किए गए। हरियाणा पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी।