- ना भावांतर के रुपए खाते में डाले, लोग हुए परेशान
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : भिवानी की अनाज मंडी का दौरा करने के लिए मंगलवार को जननायक जनता पार्टी (JJP) पहुंची। इस दौरान जेजेपी ने किसानों की समस्याओं को लेकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही कहा कि किसानों का बाजरा एमएसपी पर नहीं खरीदा जा रहा। जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में चेतावनी देते हुए जेजेपी नेताओं ने कहा कि अगर किसानों को बाजरा बेचने के लिए परेशान किया जाएगा तो वे सरकार के खिलाफ विरोध करने को मजबूर होंगे।
जेजेपी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, जिला प्रभारी कृष्ण बजीना, जिला प्रवक्ता राजू मेहरा, राजबीर तालु, देवेंद्र लखीपुर, मदन जूसवाला, राजेश ग्रेवाल, सज्जन प्रजापति, एडवोकेट अवतार सांगवान आदि ने अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों व आढ़तियों से भी बातचीत की और अनाज मंडी की व्यवस्थाओं तथा समस्याओं को लेकर जानकारी ली।
ना सरकारी खरीद और ना ही उठान
जेजेपी नेताओं ने कहा कि मंडी में बाजरे की बंपर आवक हो रही है, लेकिन ना तो सरकार बाजरे की सरकारी खरीद कर रही और ना ही उठान हो रहा। सरकार द्वारा एमएसपी पर सभी फसलें खरीदने का दावा किया जा रहा था। लेकिन वास्तविक स्थिति में मंडी के हालात कुछ और हैं, मंडी में बाजरा लेकर आने वाले किसानों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। साथ ही एमएसपी पर बाजरा नहीं खरीदा जा रहा और जो भावांतर भरपाई योजना के तहत 600 रुपए देने का दावा किया जा रहा है, वह भी किसानों के खाते में नहीं आ रहे। सरकार किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान दे और उनका समाधान करे, अन्यथा जेजेपी इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।