October 2, 2026
2 oct 17
  • महिला रिकर्व टीम का हिस्सा रहीं जींद की कीर्ति शर्मा, परदादा 11 साल सरपंच रहे

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  जींद जिले के गांव रिटोली की बेटी कीर्ति शर्मा ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। कीर्ति शर्मा महिला रिकर्व टीम इवेंट में यह उपलब्धि प्राप्त की। कीर्ति इससे पहले इंटरनेशन, नेशनल व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक अपने नाम कर चुकी है। कीर्ति के परदादा कलीराम 1984 तक लगातार 11 साल गांव के सरपंच रहे थे।

शुक्रवार को जब बेटी ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता, तब पिता अपने खेत में धान की कटाई करवा रहे थे।

झारखंड में कर रही प्रैक्टिस

रिटोली गांव निवासी कीर्ति शर्मा फिलहाल झारखंड में हजारीबाग के साईं सेंटर मे कोच उद्यम सिंह की देखरेख में प्रैक्टिस करती है। स्कूली शिक्षा के दौरान 2019-20 में तीरंदाजी की शुरूआत की और 2022 में साईं से जुड़ी। अपने प्रदर्शन के दम पर नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट और भारतीय रिकर्व टीम में अपना स्थान पक्का किया।

शुक्रवार को एशिया एशियन गेम्स के महिला रिकर्व टीम इवेंट में अंकिता भकत, कुमकुम अनिल मोहोद के साथ मुकाबले में भाग लिया।

ऐसे बेटी का पिता होने पर गर्व

कीर्ति के पिता विजय शर्मा गांव के छोटे से किसान हैं और मां गुड्‌डी देवी गृहिणी। छोटा भाई गौरव शर्मा फिलहाल बीटैक की पढ़ाई कर रहा है। बेटी के पदक जीतने पर उनके पिता विजय शर्मा ने कहा कि बेटी ने जो कहा था, आज उसे सच साबित कर दिखाया। मुझे ऐसी बेटी का पिता होने पर गर्व महसूस हो रहा है।