- हरियाणा के मुख्यमंत्री भी पहुंचे
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : लुधियाना में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमान कथा जारी है। रविवार को धीरेंद्र शास्त्री ने VIP एंट्री पर कहा, “भगवान की कथा में भक्त और प्रभु के बीच कोई पास नहीं होना चाहिए।”
उन्होंने साफ किया कि पंडाल में कोई VIP पास मान्य नहीं होगा। जो जल्दी आएगा, वह व्यासपीठ के पास बैठेगा। इस फैसले का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। कथा तीन दिन और चलेगी, जिसमें दिव्य दरबार भी लगेगा। दूसरे दिन पंडाल के अंदर-बाहर भक्तों की भारी भीड़ जुटी। पंजाब समेत अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।कथा के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के एडीजीपी डॉ. शरद चौहान भी पहुंचे। उन्होंने कथा सुनी।
सड़कों पर लोगों ने किया स्वागत
सुबह धीरेंद्र शास्त्री निवास से कथा स्थल निकले तो सड़कों पर हजारों लोग स्वागत में खड़े थे। ‘जय श्री राम’ और ‘जय बागेश्वर बालाजी’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।
बच्चों को संस्कार देकर ही मरना
लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज अपराध बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है संस्कार घट रहे और पंजाब वालों एक बात तुम याद रखना जहां बरसात नहीं होती, वहां की फसलें खराब हो जाती और जहां संस्कार नहीं होते वहां की नस्लें खराब हो जाती हैं।
उन्होंने कहा कि जितने मां-बाप हमारी कथा सुनने आए तुम अपने बच्चों को कार, व्यापार देकर मरो या ना मरो, अपने बच्चों को संस्कार देकर के जरूर मरना। आज पूरे पंजाब में गलीगली कोनेकोने में विदेशी ताकतें लोगों को बरगलाकर हली उल्लाह वालों के चक्कर में पड़ा रही हैं।
पंजाब में नशा और धर्मांतरण बंद हो
हम चाहते हैं पंजाब में दो चीजें बंद हो। पहला तो नशा बंद हो। दूसरा हमारे सिख भाई जो पगड़ी धारी हैं, गुरु ग्रंथ साहब को मानते हैं वो हली उल्लाह वालों के चक्कर में पड़ के धर्मांतरण ना करें। क्योंकि गुरुओं की वाणी ही तुम्हारे लिए दरबार है। तुम्हें कहां जाने की जरूरत है? तुम्हारे साथ गुरु वाणी है।