- ढोल पर नाचा, लड्डू बांटे
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : फाजिल्का शहर के बाजार में लॉटरी का टिकट खरीदने वाले हरियाणा के एक छात्र की किस्मत चमक गई। गुंबर लॉटरी एजेंसी से 210 रुपए में खरीदे टिकट पर उसे तीन लाख रुपए का दूसरा इनाम निकला। इनाम निकलने की जानकारी मिलने के बाद विजेता और लॉटरी विक्रेता ने ढोल बजाकर खुशी मनाई और लड्डू बांटे।
विजेता भीम सिंह ने बताया कि वह हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है और अपनी बुआ के घर रिश्तेदारी में फाजिल्का आया था। वह बुआ के बेटे के साथ बाजार घूमने निकला था। इसी दौरान उसने गुंबर लॉटरी एजेंसी से 210 रुपए का टिकट खरीदा। टिकट नंबर 50621 पर तीन लाख रुपए का दूसरा इनाम निकल आया।
भीम सिंह बोला- किस्मत ने का साथ दिया
भीम सिंह ने कहा कि यह पहली बार है, जब उसने लॉटरी का टिकट खरीदा और किस्मत ने उसका साथ दिया। इनाम लगने से वह बेहद खुश है। उसने अभी अपने परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी है। खुशी में उसने ढोल पर नाचकर जश्न मनाया और लोगों को लड्डू भी बांटे।
लॉटरी विक्रेता अनमोल गुंबर ने बताया कि भीम सिंह ने उनकी दुकान से टिकट खरीदा था। इनाम निकलने के बाद विजेता का फोन बंद आ रहा था। इसके बाद उन्होंने उसके साथ आए बुआ के बेटे के जरिए उसे इनाम लगने की जानकारी दी। खबर मिलते ही भीम सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।