August 29, 2026
29 aug 15
  • पास पड़ी थी सर्विस रिवॉल्वर, सुसाइड की आशंका

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा के अंबाला में नग्गल थाना SHO कर्मवीर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर को थाने के अंदर हुई। सब इंस्पेक्टर कर्मवीर के सीने में गोली लगी थी। पास में ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी थी।

गोली किन परिस्थितियों में चली, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कर्मवरी सिंह के सुसाइड करने की आशंका है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।