- पहले एडिशनल AG रह चुके, पानीपत के डॉक्टर प्रेम के बेटे
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : नायब सैनी सरकार ने सीनियर वकील पवन कुमार मुटनेजा को हरियाणा का नया एडवोकेट जनरल (AG) बनाया है। 21 अगस्त को लेटर जारी होने के बाद मुटनेजा ने शनिवार को पदभार संभाल लिया। इससे पहले वो एडिशनल एडवोकेट जनरल भी रहे हैं। मुटनेजा पानीपत के मूल निवासी हैं। उनके पिता डॉ. प्रेम कुमार शहर मुटनेजा पानीपत के प्रेम अस्पताल के संचालक हैं। उनके डॉ. पंकज मुटनेजा हैं। प्रतिष्ठित चिकित्सा पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने के बावजूद पवन मुटनेजा ने कानून के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।
पानीपत का दबदबा बढ़ा
कैबिनेट में हिस्सेदारी: पानीपत से दो वरिष्ठ नेता महिपाल ढांडा और कृष्ण लाल पंवार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
संगठन में बड़ा नाम: पानीपत से आने वाले राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।
प्रदेश नेतृत्व: बीजेपी की हरियाणा प्रदेश की वरिष्ठ नेत्री डॉ. अर्चना गुप्ता भी पानीपत से ही ताल्लुक रखती हैं।
अब प्रदेश के नए महाधिवक्ता के रूप में पवन कुमार मुटनेजा के नाम की घोषणा होने से पानीपत के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। स्थानीय वकीलों, डॉक्टरों और सामाजिक संगठनों ने मुटनेजा परिवार को बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।