August 21, 2026
21 aug 7


हरियाणा  ब्रेकिंग न्यूज :
नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रहीं करनाल की बेटी प्रीति तनेजा को उनकी रणनीतिक नेतृत्व क्षमता, वैश्विक अनुभव और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में योगदान के लिए The Women CEO Network ने विशेष रूप से सम्मानित किया है। नेटवर्क की ओर से जारी प्रोफाइल के अनुसार, तनेजा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बिजनेस डेवलपमेंट, रणनीतिक साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजार विस्तार से जुड़ी हुई हैं।

प्रीति तनेजा MYZEXA की फाउंडर और Vision Grid Energy में Director – MEA के रूप में कार्य कर रही हैं। उनका काम यूटिलिटी-स्केल सोलर, एनर्जी स्टोरेज और क्लीन एनर्जी से जुड़े व्यावसायिक अवसरों पर केंद्रित है। उनके प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने भारत के अलावा मध्य-पूर्व और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी काम किया है।

Nextracker समेत कई कंपनियों में निभाई जिम्मेदारी

प्रीति तनेजा इससे पहले Nextracker में डायरेक्टर पद पर रहते हुए मध्य-पूर्व के प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा बाजारों में बिजनेस डेवलपमेंट और सेल्स से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। उनके करियर में Sungrow Power Supply, Canadian Solar और Shanghai Aerospace Automobile Electromechanical से जुड़े वरिष्ठ पद भी शामिल रहे हैं।

उनके अनुभव का प्रमुख हिस्सा सोलर एनर्जी, रणनीतिक अकाउंट मैनेजमेंट और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिजनेस विस्तार से जुड़ा रहा है।

शिक्षा और पेशेवर विकास

प्रोफाइल के अनुसार, प्रीति तनेजा ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने Harvard Business School Online से Sustainable Business Strategy की पढ़ाई भी की है।

The Women CEO Network ने उन्हें वैश्विक दृष्टिकोण, रणनीतिक नेतृत्व और इनोवेशन, साझेदारी तथा टिकाऊ बिजनेस ग्रोथ के जरिए नवीकरणीय ऊर्जा को आगे बढ़ाने में योगदान के लिए सराहा है।