August 14, 2026
14 aug 2
  • पहले पौधारोपण अभियान चलाएंगे, 15 अगस्त को डेरे में होगा भंडारा

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का जन्मदिन (अवतार दिवस) अगस्त के महीने में मनाया गया था। 15 अगस्त को राजस्थान के गंगानगर जिले में जन्म हुआ था और डेरे के अनुयायी इस दिन को अवतार दिवस के रूप में मनाते हैं। जन्मदिन के एक दिन पहले सिरसा और हरियाणा ही नहीं देशभर में रहने वाले अनुयायी जगह-जगह पर पौधारोपण करते हैं।

सुबह से लेकर शाम तक अनुयायी ब्लॉक एवं डेरे में ये अभियान चलता है। 15 अगस्त के दिन डेरे की कमेटी और अनुयायी केक काटकर एवं लोगों की सेवा में लंगर लगाकर जश्न मनाते हैं। इस बार डेरा प्रमुख राम रहीम यहां डेरे में नहीं होंगे। ऐसे में डेरे की कमेटी और अनुयायी अकेले ही जन्मदिन मनाकर खुशियां मनाएंगे।

हालांकि, डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की ओर से जेल से चिट्‌ठी आती है, उसमें अनुयायियों के नाम पर संदेश भेजा जाता है। इस बार भी डेरा प्रमुख की चिट्‌ठी आने के आसार है।

आज आ सकती है जेल से चिट्ठी

इस बारे में आज शुक्रवार को पता चल पाएगा। शुक्रवार को जेल से डेरा प्रमुख की चिट्‌ठी आ सकती है। उसी अनुसार फैसला लिया जाएगा। इसे लेकर डेरे कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। अनुयायी भी सुबह से ही पौधारोपण शुरू करेंगे। डेरे प्रमुख की गैरमौजूदगी में डेरे कमेटी और चेयरपर्सन ही इस अभियान को चलाएंगे। सुबह से ही अनुयायियों ने पौधारोपण शुरू कर दिया है।

राम रहीम को पिछले साल हुई थी पैरोल

पिछले साल 2025 में डेरा प्रमुख राम रहीम को अगस्त माह में पैरोल मिली हुई थी। उस वक्त डेरा प्रमुख ने अनुयायी एवं डेरा कमेटी के साथ ही पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया था। उस समय 40 दिन की पैरोल मिली हुई थी और वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल से सिरसा डेरा मुख्यालय पहुंचे थे।

देशभर में अनुयायियों ने पौधारोपण किया था। इसके चलते पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी थी।

अनुयायी केक काटकर करते हैं पोस्ट शेयर

इसे लेकर डेरा सच्चा सौदा के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अनुयायियों को मैसेज जारी कर दिया गया है। जिसमें लिखा है कि 14 अगस्त को सुबह 8 बजे से पौधारोपण किया जाएगा और 15 अगस्त को एमएसजी भंडारा लगाया जाएगा। अनुयायियों में खुशी का माहौल है।

अधिकांश अनुयायी अपने घरों से ही केक काटकर जन्मदिन की बधाई देते का सेल्फी लेकर या फोटो खींचकर अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाकर पोस्ट शेयर करते हैं।

मई में मिली थी 30 दिन की पैरोल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम मंगलवार (26 मई) 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। साध्वियों के यौन उत्पीड़न में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम की ये 16वीं पैरोल या फरलो थी। इस साल के पहले 5 महीनों में ही वह दूसरी बार पैरोल मिली थी।

इससे पहले जनवरी-2026 में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी और वह फरवरी में ही वापस जेल लौटा था। वर्ष 2017 में सजा होने के बाद डेरा प्रमुख को इससे पहले 16 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है।