- तापमान में गिरावट, फतेहाबाद सबसे गर्म
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में आज से कुछ जगह मानसूनी हवाओं की सक्रियता में कमी आएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। वहीं, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ेगी और छिटपुट बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे।
मौसम विभाग ने उत्तर व उत्तर-पूर्वी हरियाणा के 6 जिलों पंचकूला, जींद, पानीपत, यमुनानगर, करनाल और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।
वहीं, मध्य व दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं सोमवार को यमुनानगर और सोनीपत में 40 एमएम से ऊपर बारिश देखने को मिली।
इन जिलों में बारिश के कम चांस
हरियाणा के पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना बेहद कम है। यहां कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि ज्यादातर समय धूप और आंशिक बादल छाए रहेंगे।
फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 36.6°C तापमा
न
बारिश की वजह से प्रदेश में औसतन अधिकतम तापमान में 1.9°C की गिरावट आई है, जिससे दिन का पारा सामान्य से 3.3°C नीचे आ गया है। राज्य में सबसे गर्म दिन फरीदाबाद में दर्ज किया गया, जहां पारा 36.6°C तक पहुंचा।
वहीं पानीपत में 35.8°C और नूंह में 35.3°C तापमान रहा। दूसरी ओर, बारिश वाले इलाकों में दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी गई। यमुनानगर में पारा 28.2°C और करनाल में 28.4°C दर्ज किया गया। इसके अलावा अंबाला में 30.4°C, रोहतक में 30.9°C और हिसार में 34.0°C अधिकतम तापमान रहा।
भिवानी 23.5°C के साथ सबसे ठंडा
प्रदेश में औसतन न्यूनतम तापमान में 0.9°C की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह सामान्य स्तर के आसपास ही बना हुआ है। राज्य में सबसे कम तापमान भिवानी जिले में 23.5°C दर्ज हुआ। यमुनानगर में रात का पारा 24.4°C रहा।
इसके विपरीत, रोहतक में रात सबसे गर्म रही, जहां न्यूनतम तापमान 28.4°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जींद में 28.3°C, कैथल व सोनीपत में 28.0°C, करनाल में 27.9°C, गुरुग्राम में 27.7°C और हिसार में 27.2°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। बारिश से प्रभावित जिलों में रात के समय नमी बनी हुई है।