July 30, 2026
30 july 24
  • 28 हजार रुपए लेते पकड़ा

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक पशुओं के डॉक्टर (वेटरनरी डॉक्टर) को 28 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर की ड्यूटी पट्टी अफगान में है। इस संबंध में गांव सोंगरी के एक व्यक्ति ने एसीबी टीम को शिकायत दी थी कि उसकी केथल में प्रताप गेट पर डेयरी है। वह भैंसों का लोन करवाना चाहता था। लोन करवाने की एवज में वीएलडीए अंकुर ने उससे रुपए मांगे।

इस संबंध में डेयरी संचालक ने एसीबी टीम को शिकायत दी। टीम ने ट्रैप बिछाया और डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी टीम की ओर से मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि पकड़े गए डॉक्टर के अलावा कोई और भी इसमें शामिल था या नहीं।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा