July 30, 2026
30 july 16
  • वर्ल्ड कप टीम में भी बनाई जगह, कल नीदरलैंड के लिए रवाना होगी टीम

ह​रियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के सिरसा जिले के निवासी हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह का वर्ल्ड हॉकी कप (FIH) 2026 में चयन होने के बाद एशियन हॉकी गेम्स 2026 में भी नाम आ गया है। हॉकी इंडिया ने कल शाम को लिस्ट जारी की है, जिसमें खिलाड़ी राजेंद्र सिंह काे भी 20 सदस्यीय टीम में रखा गया है। यह एशियन गेम्स 19 सितंबर से जापान में होने हैं।

इन एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम को पुल ए में रखा गया है, जिसमें जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंडोनेशिया की टीमें भी रहेगी। भारतीय टीम का अपना पहला मुकाबला 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ होना है। हरमनप्रीत सिंह को भारतीय टीम की कमान सौंपी है। राजेंद्र सिंह मिडफील्डर में अपनी भूमिका निभाएगा।

बेंगलुरु में ट्रेनिंग कैंप में तैयारी कर रहे

वहीं, हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह के कोच हरविंद्र सिंह ने दैनिक भास्कर एप की टीम को बताया, अभी राजेंद्र सिंह बेंगलुरु में ट्रेनिंग कैंप में तैयारी कर रहे हैं। अगस्त 2026 में होने वर्ल्ड हॉकी कप (FIH) में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय हॉकी टीम कल शुक्रवार को नीदरलैंड के लिए रवाना होगा। रास्ते में दो जगह पर (बेल्जियम) स्टे हैं और वहां पर टीम को प्रेक्टिस करने का समय दिया गया है। इसके बाद पहला मैच 15 अगस्त की शाम 4.30 बजे वेल्स के खिलाफ होना है और तीसरा मैच पाकिस्तान के साथ होना है।

इतिहास दोहराने का मौका

इस बार भारतीय टीम 50 साल बाद ऐतिहासिक दोहराने के इरादे से उतरेगी। अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप अपने नाम करती है, तो राजेंद्र सिंह भी इस ऐतिहासिक टीम का हिस्सा बनकर जिले व प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने का काम करेंगे।

युवाओं में था कनाडा जाने का क्रेज

कोच हरविंद्र सिंह ने बताया कि राजेंद्र सिंह शुरू से काफी मेहनती रहा है। कोरोना काल के समय दो से ढाई साल खेल पर काफी असर पड़ा और तैयारी सही से नहीं हो पा रही थी। यहां सिरसा के युवाओं में कनाडा या विदेश जाने का क्रेज ज्यादा है, तो लगभग खेलने वाले युवा बाहर जाने की तैयारी में थे। राजेंद्र भी कनाडा जाने की सोचने लगा।

मैंने ही राजेंद्र को खेल के प्रति मोटिवेट किया और कहा, जब तक पक्का काम या कहीं सलेक्शन न हो जाए, तब तक हॉकी मत छोड़ना। राजेंद्र में लग्न है और काफी मेहनत है, जिसका फल अवश्य मिलेगा। हॉकी को शुरू रखा और कोरोना खत्म होते ही जूनियर नेशनल भोपाल में टीम के साथ खेलने का मौका मिला। राजेंद्र ने काफी अच्छा खेला और तब से ही वह टीम के साथ तैयारी कर रहा है।

टीम के प्रति पूरा समर्पण- राजेंद्र सिंह

हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह का कहना है कि मेरा अपनी टीम के प्रति पूरा समर्पण है और पूरी मेहनत से टीम को जीत दिलाने का प्रयास रहेगा। मैं इसका श्रेय अपने कोच हरविंद्र सिंह को देना चाहूंगा, जिन्होंने हर समय मेरा हौसला बढ़ाया और उसी की बदौलत आज यहां तक पहुंचा हूं।

चयन होने से संत नगर फिर चर्चा

दरअसल, हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह रानियां के संत नगर स्थित (श्री जीवन नगर) के रहने वाले हैं। इस गांव को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है। इसी गांव से हॉकी स्टार खिलाड़ी सरदारा सिंह रहने वाले हैं, जोकि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं। अब इसी गांव से भारतीय टीम में राजेंद्र सिंह का चयन होने के बाद गांव फिर से चर्चा में आ गया है।