July 26, 2026
26 july 5
  • फायर बिग्रेड 10 गाड़ियां ने पाया काबू

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : रेवाड़ी में रविवार सुबह गोकलगढ़ में एक प्लाइवुड शोरूम में आग लग गई। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। घटना के समय प्लाइवुड शोरूम के बाहर सो रहे 5 श्रमिकों ने पता चलने के बाद शोरूम मालिक के साथ पुलिस और फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी। जिसके बाद बचाव टीमें मौके पर पहुंची।

करीब ढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्त के बाद फायरबिग्रेड की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सुबह करीब 6 बजे लगी आग

जानकारी के अनुसार गांव गोकलगढ़ टी-प्वाइंट के पास वुड स्टूडियो के नाम से प्लाइवुड शोरूम है। रविवार सुबह करीब 6 बजे अचानक शोरूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलती और पूरे शोरूम और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे आसपास के दुकानदारों में भी आग का खौफ देखा गया। जिस समय आग लगी, वहां बने गोदाम के बाहर 5 मजदूर सो रहे थे।