- मुख्यालय से अटैच किया
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा सरकार ने नारनौल के DDPO (जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी) प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रमोद कुमार डीडीपीओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने मीटिंग में लेट आने पर उन्हें सस्पेड करने की सिफारिश की थी। मीटिंग में बिहेवियर और वर्क मैनेजमेंट पर भी आपत्ति जताई गई थी। निलंबन के पहले छह माह में उन्हें निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। डीडीपीओ के अलावा प्रमोद कुमार डीसीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) का भी पद संभाल रहे थे। राज्यपाल अशीम कुमार घोष ने ये आदेश जारी किए हैं।
निलंबन के कारणों का उल्लेख नहीं
प्रमोद कुमार को निलंबन के दौरान चरखी दादरी उपायुक्त कार्यालय से अटैच किया गया है। इस दौरान वे चरखी दादरी उपायुक्त की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। यह आदेश हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार की ओर से 26 जून 2026 को जारी किए गए हैं। हालांकि विभाग की ओर से ये लेटर आज ही सामने आया है। लेटर में उनके निलंबन के कारणों का उल्लेख नहीं है।