July 1, 2026
30 june 12
  • बोले- कोई सुनवाई नहीं

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  रेवाड़ी जिले के गांव छुरियावास के ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर बिजली- पानी की समस्या को रेवाड़ी-बावल रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले एक माह से गांव में बिजली पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत देने के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। जिस कारण उन्हें रोड जाम करने के लिए विवश होना पड़ा।

जाम के चलते सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे पहले सोमवार को गढ़ी बोलनी के ग्रामीणों ने रेवाड़ी- कोटकासिम रोड को तीन घंटे जाम रखा था।

आंधी- तूफान के बाद से परेशानी

धरने पर पहुंची एक महिला ने कहा कि पिछले एक माह से गांव में बिजली और पानी की समस्या बनी हुई। गांव में लोग और पशु प्यासे मर रहे हैं। खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं। कोई सुनने वाला है नहीं। हम पिछले एक महीने से बिना बिजली और पानी के परेशानी झेल रहे हैं। कोई ऐसे मौसम में एक दिन रहकर दिखाएं।