- लोगों के मोबाइल पर मैसेज आए, 30 दिन की मोहलत
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : प्रिय RULIA RAM, आपकी जन्म तिथि (DOB) परिवार पहचान पत्र (PPP) में सत्यापित नहीं है। कृपया इस संदेश की तिथि से 30 दिनों के भीतर अपने सही DOB को PPP में अपडेट कर सत्यापित करवाएं। सत्यापन नहीं होने पर आपकी PPP से संबंधित सेवाओं एवं लाभों पर प्रभाव पड़ सकता है। हरियाणा के लोगों को मोबाइल पर आ रहे इस तरह के मैसेज ने अचानक चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासकर, उनकी जो बुढ़ापा पेंशन समेत अन्य किसी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं। ये मैसेज हरियाणा सरकार के परिवार पहचान प्राधिकरण की ओर से भेजे जा रहे हैं।
प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में कहा गया था कि उम्र के वेरिफिकेशन जैसे पेंडिंग मामलों का निपटारा तीन महीने के भीतर किया जाए।
बुजुर्गों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि इसी साल फरवरी में भी इनकम वेरिफिकेशन के चलते करीब 70 हजार बुढ़ापा पेंशन रोक दी गई थी। तब विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया था। CM नायब सैनी को विधानसभा में स्पष्ट करना पड़ा था कि किसी की पेंशन रुकेगी नहीं, वेरिफिकेशन चलती रहेगी।
3 महीने में वेरिफिकेशन पूरा करने का टारगेट
हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने दैनिक भास्कर को बताया कि सरकार ने एज वेरिफिकेशन को जल्दी निपटाने के निर्देश दिए हैं। चंडीगढ़ में सीएम ने समीक्षा बैठक में कहा गया था कि ऐसे मामलों का निपटारा तीन माह के भीतर किया जाए।
लाभ से वंचित नहीं रखेंगे, लेकिन वेरिफिकेशन जरूरी
खोला ने आगे बताया-सीएम के निर्देश हैं कि किसी को लाभार्थी के लाभ से वंचित नहीं रखा जाएगा, लेकिन जरूरी दस्तावेजों पूरा करने जरूरी हैं। एज वेरिफिकेशन बेहद जरूरी है।
आगे भी इस तरह के मैसेज आएंगे
दस्तावेज पूरे करने के लिए ये मैसेज भेजे हैं और आगे भी इस तरह के मैसेज भेजते रहेंगे। सभी से यही अपील है कि अपनी डेट ऑफ बर्थ की वेरिफिकेशन करवा लें।