June 16, 2026
16 june 19
  • 5 को लेवल-1 व 2 की, ढाई घंटे का एग्जाम

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) का आयोजन 4 व 5 जुलाई (शनिवार-रविवार) को करवाया जा रहा है। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 4 जुलाई को लेवल-3 की परीक्षा सायं 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

वहीं 5 जुलाई को लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक व लेवल-1 की परीक्षा सायं 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन (Information Bulletin) बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।