June 12, 2026
12 june 18
  • ड्राइविंग सीख रहा था युवक

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : गुरुग्राम में सेक्टर-37 के पास एक बेकाबू रोडवेज बस ने पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कई लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बस एक कार से टकराकर रुक गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस नए ड्राइवरों को ट्रेनिंग देने के लिए डिपो से निकली थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

ट्रेनिंग इंचार्ज बोले- ट्रेनिंग लेने गए थे नए ड्राइवर

ट्रेनिंग इंचार्ज सुरेश ने बताया- बस को इंस्पेक्टर विद्यानंद के नाम से डिपो से ट्रेनिंग रूट पर भेजा गया था। उनके साथ ट्रेनिंग लेने वाले ड्राइवर भी थे। दोपहर बाद यह बस सेक्टर-37 के पास से निकल रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।