June 12, 2026
12 june 16
  • 6 साल पहले स्टडी वीजा पर गया

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में हिसार पुलिस ने गैंगस्टर काला खैरमपुरिया के साथ दिनेश खैरमपुरिया को साइप्रस से डिपोर्ट किया है। आज हिसार में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एसपी सिद्धांत जैन ने इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि दिनेश हिसार जिले के आदमपुर स्थित गांव खैरमपुर का रहने वाला है।

आरोपी 2020 में स्टडी वीजा पर साइप्रस गया था और वहां बैठकर भारत में अपराध को अंजाम देता था। इसका काम लोगों को डरा धमकाकर उगाही करने का था। वह विदेश से पूरा गैंग हैंडल कर रहा था। आरोपी लगातार पुलिस की रडार पर था।

दिनेश हिसार पुलिस की रडार पर तब आया जब इनेलो नेता रामभगत गुप्ता के नई ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम पर करीब 2 साल पहले फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस काला खैरमपुरिया को गिरफ्तार कर चुकी है और तीन आरोपियों विकास, सन्नी खरड़ और आशीष का एनकाउंटर हो चुका है।

2 साल पहले शोरूम पर फायरिंग हुई थी

बता दें कि करीब 2 साल पहले ऑटो मार्केट स्थित महेंद्रा शोरूम पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। दहशत के चलते लोग दुकानों में छिप गए थे। यहां करीब 30 राउंड फायर किए गए। शोरूम के सामने के शीशे टूट गए थे और एक गाड़ी के आगे के शीशे में भी गोली लगी थी।

30 राउंड फायर किए थे

फायरिंग से पहले 2 बदमाश शोरूम के अंदर गए थे और काउंटर पर पर्ची फेंकी थी। इसके बाद बाहर आकर फायरिंग शुरू कर दी। एक-एक कर यहां करीब 30 राउंड गोलियां चलाई गई। इसके बाद बदमाश बाइक से ही बरवाला चुंगी की तरफ फरार हो गए।

5 करोड़ रुपए कि फिरौती मांगी थी

शोरूम के काउंटर पर बदमाशों ने एक पर्ची फेंकी थी। उस पर लिखा था, ‘जय श्री राम, जय गऊ माता। या तो 5 करोड रुपए तैयार कर लिए, नहीं तो शोरूम में बैठने वाला नहीं पावैगा। काला खैरमपुरिया, लालू खारिया, सन्नी खरड़ीया, साजिद खान, सुरेश ढढूंरिया, भाउ गैंग, नीरज बवाना गैंग, नीरज फरीदपुरिया।’

लोगों ने गाड़ियों के पीछे छिपकर जान बचाई थी

फायरिंग के बीच लोगों ने गाड़ियों के पीछे छिपकर जान बचाई। बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद DSP सतपाल यादव और सिटी SHO मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच शुरू कर दी थी।