- रील बनाने वाले नेताओं की बनाए रेल
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : रोहतक में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर गाड़ी छोड़कर घोड़ी की सवारी की। नवीन जयहिंद ने घोड़ी पर बैठकर शहर में चक्कर लगाया और पीएम के पेट्रोल व डीजल का कम प्रयोग करने की अपील पर जमकर कटाक्ष किया।
नवीन जयहिंद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे, एक साल तक विदेश की यात्रा नहीं करेंगे, एक साल तक विदेश में शादी करने नहीं जाएंगे, तेल का प्रयोग नहीं करेंगे और स्वदेशी अपनाकर देशहित में अपना योगदान देंगे। नवीन जयहिंद ने कटाक्ष किया कि क्या पीएम की अपील पर सरकार के मंत्री भी इन चीजों का त्याग करेंगे।
देश के एमपी, एमएलए एक साल की पेंशन और वेतन छोड़े
नवीन जयहिंद ने कहा कि देशभक्ति केवल जनता की नहीं होनी चाहिए, नेताओं और अधिकारियों की भी होनी चाहिए। देश के सभी एमएपी और एमएलए को एक साल का वेतन व पेंशन देशहित में छोड़नी चाहिए। अगर हरियाणा के सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा एक साल की पेंशन व वेतन छोड़ते हैं तो वह एक लाख रुपए पीएम राहत कोष में देने को तैयार है।
रील बनाने वाले नेताओं की रेल बनाने के लिए तैयार
नवीन जयहिंद ने कहा कि पीएम की अपील पर नेता रील बना रहे है। कोई बाइक, साइकिल, रेल और बस में सफर करता दिख रहा है और एक मिनट की रील डाल रहा है। अगर ये नेता एक साल तक ऐसा करें तो उनका स्वागत है, लेकिन अगर रील बनाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं तो उनकी रेल बनाने के लिए तैयार है।
फौजियों के पास नेता जाए छुट्टी मनाने
नवीन जयहिंद ने कहा कि नेताओं को छुट्टी मनाने के लिए बॉर्डर पर फौजियों के पास जाना चाहिए। देशहित की बात हो रही है तो पेट्रोल और डीजल के दाम 3 रुपए नहीं, 30 रुपए बढ़ा दो। देशहित में महंगाई बढ़ती है तो भी जनता साथ देगी। लेकिन पहले नेताओं और सरकारी अधिकारियों को उन चीजों का त्याग करना पड़ेगा।
पीएम के कॉफिले में 2 गाड़िया चिंता का विषय
नवीन जयहिंद ने कहा कि पीएम के कॉफिले में केवल औ गाड़ियों का होना चिंताजनक है। पीएम की सुरक्षा जरूरी है। जब सीएम के कॉफिले में 4 गाड़ियां हो सकती है, तो पीएम की सुरक्षा के लिए कॉफिला पूरा होना चाहिए। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरे देश पर है।