May 12, 2026
12 may 14
  • 2.95 लाख स्टूडेंट्स ने दिए थे एग्जाम

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आज मंगलवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार कुछ देर में भिवानी में बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल के बीच हुई थीं। परीक्षाओं में 2 लाख 95 हजार 478 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

2025 में 85.66% स्टूडेंट्स पास हुए

2025 में 12वीं में 85.66% स्टूडेंट्स पास हुए थे। कैथल के अर्पणदीप सिंह ने 500 में से 497 अंक लेकर स्टेट टॉप किया था। दूसरे नंबर पर सोनीपत की करीना और जींद की यशिका रहीं। दोनों को 500 में से 495 नंबर मिले। ये तीनों ही स्टूडेंट्स कॉमर्स स्ट्रीम के थे। जींद की सरोज 494 नंबर लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। सरोज आर्ट्स स्ट्रीम से थीं।