April 8, 2026
8 april 10
  • कांग्रेस पार्षदों का प्रदर्शन, पूर्व मेयर बबला को लेकर मेयर से भिड़े

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : चंडीगढ़ नगर निगम हाउस की बैठक शुरू हो गई है। मीटिंग शुरू होते ही हाउस में बवाल हो गया। प्रशासन की ओर से लोगों के घर तोड़ने का मुद्दा कांग्रेस पार्षदों ने उठा दिया।

पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने कहा- पहले मेरी बात सुनी जाएगी। मेरे इलाके में लोगों के घर टूट रहे हैं। लोग परेशान हैं। इस काम में राजनीति नहीं होनी। यह बता दें कि आप लोगों के साथ हैं या नहीं?

इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाए कि इन्हें कोठियों के कब्जे क्यों नहीं दिखते? इस पर मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि हम सभी लोगों के साथ खड़े हैं। इसके लिए ऑल पार्टी कमेटी बनाई गई है।

पार्किंग में छूट का प्रस्ताव लाया जाएगा

मीटिंग के दौरान पार्किंग पास में 10% छूट का प्रस्ताव लाया जाएगा। अभी चारपहिया वाहन के लिए यह पास ₹500 महीने के हिसाब से ₹6000 का बनता है, जो कि 5400 का हो जाएगा। वहीं, दोपहिया वाहन के लिए 250 रुपये महीने के हिसाब से साल का ₹3000 का यह पास बनता है, जो ₹2700 का हो जाएगा।

IDFC बैंक घोटाले की रिपोर्ट पेश होगी

निगम में अधिकारियों की तरफ से IDFC बैंक में निकली फर्जी FDR की रिपोर्ट भी पार्षदों के सामने रखी जाएगी। यह 116 करोड़ का घोटाला है, जिसमें पुलिस अभी तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन निगम के किसी बड़े अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पार्षद बोले- अमेरिका-ईरान जंग चडीगढ़ में हो रही

पार्षद हरदीप सिंह ने कहा- आज शहर में जो माहौल बना हुआ, उससे लगता है अमेरिका और ईरान की लड़ाई चंडीगढ़ में हो रही है। जो हाउसिंग बोर्ड मकानों का हाल कर रहा है, वह किसी छिपा नहीं है। लोगों के घर तोडे़ जा रहे हैं। लोग बीमारियों से पीड़ित हैं। उनके इलाज करवाने में दिक्कत है। उनके घर तोड़े जा रहे हैं। इस पर बीजेपी पार्षदों ने ऐतराज किया। उनका कहना था कि हम शुरू से कह रहे हैं कि हम इस मुद्दे पर एक साथ हैं। इस पर मेयर ने कहा कि हम इस मामले में साथ है।

 

पार्षदों ने पूर्व मेयर को घेरा

कांग्रेस पार्षद पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला की तरफ खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। इस पर मेयर सौरभ जोशी ने कहा- बबला मैम का इसमें कोई रोल नहीं है। व्हाइट पेपर आ चुका है। उन्होंने पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी को कहा कि ऐसे नहीं होता। ऐसे में तो आप भी जिम्मेदार हैं। कांग्रेस की पार्षद प्रेम लता ने कहा- जब यह सब हुआ था, मैम कहां थीं। वह हर समय मैं-मैं करती थीं। इस पर मेयर ने प्रेम लता को कहा कि मैं किसी को भी किसी के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाने दूंगा।

कूड़े के मामले में भ्रष्टाचार के आरोप

पार्षद गाबी ने कहा- सेक्टर-45 में चल सकते हैं। मैंने अपने लोगों से कहा है कि मैं मीटिंग में आपके लिए मदद मांगने जा रहा हूं। मैं चाहता हूं कि कोई समय दे दो। हाउस की मीटिंग के बाद यह काम कम हो जाएग। हमारे अफसर कॉर्पोरेशन का कूड़ा उठाने वाले लोगों से मिले हुए हैं। इन्हें वहां से पैसा खाने की आदत पड़ गई। ये लोग पैसा खा रहे हैं। ये बेईमानी कर चुके हैं। इतनी ही बात है तो आप जो घरों से कूड़ा उठाते हैं, उनसे भी पैसे खा लो। इस पर मेयर ने कहा कि आपका आरोप बड़ा है। आप नाम बताइए। इस पर अफसरों को शर्म आनी चाहिए।