March 30, 2026
30 march 11
  • PSC में 8वीं रैंक, दिल्ली में रहकर की तैयारी, कमर्शियल टैक्स विभाग में चयन

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : महेंद्रगढ़ जिले के गांव मांदी की बेटी सपना यादव ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीपीएससी) की सबोर्डिनेट सर्विसेज परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर चयन प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा लोगों द्वारा सपना और उसके परिवार को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। सपना यादव, विक्रम सिंह यादव की पुत्री हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव मांदी के एक निजी स्कूल से हुई।

दिल्ली से कर रही थी तैयारी

इसके बाद उन्होंने दसवीं की पढ़ाई यदुवंशी शिक्षा निकेतन से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए सपना ने दिल्ली विश्वविद्यालय का रुख किया, जहां से उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण की। पढ़ाई के दौरान ही सपना ने सिविल सेवाओं में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था। पिछले कुछ वर्षों से वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।

असिस्टेंट कमिश्नर बनी

इसी दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन की सबोर्डिनेट सर्विसेज परीक्षा भी दी। कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों के बल पर उन्होंने यह परीक्षा उत्तीर्ण की और उन्हें उत्तर प्रदेश के कमर्शियल टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद के लिए चयनित किया गया।

क्षेत्र का नाम किया रोशन

इस परीक्षा में सपना ने सामान्य श्रेणी में आठवां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सपना के पिता विक्रम सिंह यादव खेती के साथ-साथ दिल्ली में टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनकी माता एक साधारण गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत है।