- दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर पांच रुपए से 25 रुपए तक की बढ़ोतरी
- एनुअल पास भी 75 रुपए महंगा होगा
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) द्वारा एक दर्जन से ज्यादा टोल पर शुल्क में 4 से 5 फीसदी की वृद्धि की संभावना है। एक अप्रैल से बड़ी हुई टोल दरें लागू होंगी। हरियाणा के व्यस्तम दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (एनएच-48) पर स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा पर भी टोल दरों में बढ़ोतरी होगी। जिससे प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
अब एक अप्रैल से फिर पांच रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी होने जा रही है
NHAI की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार खेड़की दौला टोल प्लाजा पर विभिन्न वर्गों के वाहनों के टोल शुल्क में औसतन पांच रुपए की बढ़ोतरी की जा रही है। निजी कारों के लिए यह बढ़ोतरी विशेष रूप से प्रभावित करेगी। छह महीने पहले, नवंबर 2025 में ही यहां टोल दरों में 15 रुपये तक का इजाफा किया गया था। अब एक अप्रैल से फिर पांच रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी होने जा रही है।
खेड़की दौला टोल प्लाजा दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे का महत्वपूर्ण हिस्सा
खेड़की दौला टोल प्लाजा दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां प्रतिदिन औसतन 70 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें निजी कारें, व्यावसायिक वाहन, ट्रक और बसें शामिल हैं। वर्तमान में इस टोल प्लाजा से हर साल लगभग 200 करोड़ रुपये की टोल वसूली होती है। नई दरें लागू होने के बाद यह राशि और बढ़ने की संभावना है।
वार्षिक पास भी 75 रुपए महंगा
हरियाणा में NHAI के तहत 55 से अधिक टोल प्लाजा हैं, जहां अप्रैल से 4 से 5 प्रतिशत तक औसत बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही, FASTag वार्षिक पास की फीस भी 3000 रुपये से बढ़कर 3075 रुपये हो जाएगी। अब नकद भुगतान पर पूरी तरह रोक रहेगी और केवल FASTag या डिजिटल भुगतान ही मान्य होगा। इससे कतारें कम होंगी और प्रक्रिया तेज होगी, लेकिन छोटे वाहन चालकों को डिजिटल साक्षरता की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।