- एक दिन पहले पलवल-महेंद्रगढ़ से नेचर कैंप आए थे
हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के पंचकूला के मोरनी एरिया में रविवार को नेचर कैंप में जा रही स्टूडेंट की बस के ब्रेक फेल हो गए। इसका पता लगने पर बस में सवार स्टूडेंट्स में हंडकंप मच गया। बस में 50 बच्चे सवार थे, जिन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। ड्राइवर ने भी बस पर काबू पाने का प्रयास किया।
मगर, बस काफी दूर तक ऐसे ही दौड़ती रही। इसके बाद ड्राइवर ने किसी तरह स्पीड तो स्लो की, लेकिन बस पहाड़ से टकरा गई। पहाड़ से टकराने के बाद बस रुक गई। इस हादसे में करीब 20 छात्र-छात्राओं को चोटें आई हैं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सहित सभी स्टूडेंट़्स को दूसरी बस में बैठाकर पंचकूला के सामान्य अस्पताल लाया गया।
हादसे के बाद स्टूडेंट सहमे नजर आए। स्टूडेँट्स ने बताया कि ड्राइवर ने समझदारी से बेकाबू बस को खाई में गिरने से बचा लिया। हालांकि, पहाड़ से टकराने से बस का का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्टूडेंट्स के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। फिलहाल, अस्पताल में घायल स्टूडेंट्स का इलाज जारी है।
महेंद्रगढ़ और पलवल जिले से आए थे सभी स्टूडेंट
हरियाणा के महेंद्रगढ़ और पलवल जिले से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से युवाओं का दल पंचकूला के नेचर कैंप थापली में भेजा गया था। यह दल 27 मार्च को यहां पर आया थे और इसे 1 अप्रैल तक यहीं पर कैंप करना है। कैंप के लिए सुबह युवाओं का दल 2 बसों में सवार होकर नेचर कैंप थापली एरिया से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ।
नेचर पार्क में माउंटेन ट्रैकिंग के लिए आए है युवा
जानकारी के मुताबिक, पंचकूला के मोरनी एरिया के थापली गांव में नेचर पार्क बनाया गया है। यहां पर अक्सर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से बच्चों को टूर पर भेजा जाता है। यहां पर माउंटेन ट्रैकिंग के लिए करीब 81 किलोमीटर लंबा ट्रैक है। जहां पर युवा ट्रैकिंग के लिए आते रहते हैं।
नेचर कैंप से कुछ दूरी पर ही बस के ब्रेक फेल हुए
नेचर कैंप थापली से कुछ दूरी पर ही बस के ब्रेक फेल हो गए। घटना के समय बस में 50 स्टूडेंट सवार थे। हादसे में पलवल की राधिका, चंचल, अंजली, लक्ष्मी, दीप्ति महेंद्रगढ़, दिव्य नारनौल, दिव्या नारनौल, मुस्कान महेंद्रगढ़, पूजा पलवल, मोनिका सतनाली सहित करीब 20 युवक-युवतियां घायल हो गए, जिन्हें पंचकूला के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी को हल्की चोटें आईं हैं।
खाई में गिर सकती थी बस, ड्राइवर ने दिखाई समझदारी
छात्र लक्ष्य ने बताया कि आते वक्त ब्रेक फेल हो गए। ड्राइवर ने 4 मोड़ तक बस को बचाया। मगर, इसके बाद भी बस नहीं रुकी। इस पर ड्राइवर ने सामने आए एल मोड पर बस को जानबूझ कर पहाड़ से टकराने दिया, ताकि बस रुक जाए।
छात्र ने आगे बताया कि यदि ड्राइवर बस को पहाड़ से नहीं टकराता, तो बस खाई में गिर जाती, जिससे बड़ा हादसा होता।