- पोर्टल पर अपडेट नहीं हो रहा डेटा, OTP-मोबाइल नंबर की गड़बड़ी
- मुख्य सचिव ने रिपोर्ट मांगी
हरियाणा: ब्रेकिंग न्यूज :हरियाणा सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के रिकॉर्ड में आ रही गड़बड़ियों को लेकर सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। सरकार ने कहा है कि सिक्योरिटी ऑफ सर्विस (Security of Service) पोर्टल पर कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की जानकारी में त्रुटियों और लंबित मामलों को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि पात्र कर्मचारियों को कानून के तहत मिलने वाले लाभ समय पर मिल सकें।
OTP जनरेशन और अन्य तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं
मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी निर्देशों में बताया गया है कि पहले भी इस संबंध में आदेश दिए जा चुके हैं, लेकिन कई विभागों में अब भी डेटा अपडेट नहीं हुआ है। इसके कारण OTP जनरेशन और अन्य तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के अधिकारियों और उपायुक्तों को मामले को प्राथमिकता से हल करने को कहा है।
लापरवाही वाले नपेंगे अफसर
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी लेटर में सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि हरियाणा कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों (सेवा सुरक्षा) अधिनियम-2024 और नियम-2025 के तहत कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ डेटा अपडेट न होने से प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए सभी विभाग तुरंत आवश्यक सुधार करें। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले विभागों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या-क्या गड़बड़ियां सामने आईं
कई कर्मचारियों के मोबाइल नंबर गलत या बदल चुके हैं । पोर्टल पर कई कर्मचारियों का पद/डेजिग्नेशन दिखाई नहीं दे रहा
DDO और विभागाध्यक्षों के मोबाइल नंबर गलत दर्ज । कई सरकारी संस्थानों के DDO पोर्टल पर सक्रिय नहीं। कुछ मामलों में DDO कोड में बदलाव या सुधार की जरूरत
सरकार ने क्या निर्देश दिए
सभी विभाग पोर्टल पर लंबित डेटा तुरंत अपडेट करें। कर्मचारियों की सही जानकारी और मोबाइल नंबर दर्ज किए जाएं
DDO और विभागाध्यक्षों की जानकारी भी अपडेट की जाए । तकनीकी समस्याओं को तुरंत ठीक कर रिपोर्ट दी जाए ।
क्यों जरूरी है यह अपडेट
कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून का लाभ देने के लिए डेटा जरूरी OTP और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया सही मोबाइल नंबर पर निर्भर गलत जानकारी से पात्र कर्मचारियों को लाभ मिलने में देरी ।