February 9, 2026
9 FEB 2
  • 3 निगमों में मेयर के लिए 21 आवेदन, जिला अध्यक्षों से कैंडिडेट पर लेंगे फीडबैक

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज  : हरियाणा में निकाय चुनाव में आने वाले आवेदकों को लेकर कांग्रेस की आज चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में मीटिंग होगी। मीटिंग में चुनाव लड़ने के इच्छुक आवेदकों पर चर्चा के अलावा आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद नए मानदंडों में लिस्ट बनाने की तैयारी है। इस मीटिंग में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद वरुण मुलाना सहित तीनों कमेटियों के 20 सदस्य और दोनों सह प्रभारी भी मौजूद होंगे।

इसी मीटिंग में इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन लेने वाले पंचकूला, सोनीपत और अंबाला के जिलाध्यक्ष भी मौजूद होंगे। प्रदेशाध्यक्ष की ओर से कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सलाह भी ली जाएगी। इस मीटिंग में उम्मीदवारों के पैनल पर संभावित मंथन भी किया जाएगा।

चुनाव रणनीति पर भी चर्चा होगी

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि मीटिंग का मुख्य उद्देश्य आवेदनों की जानकारी लेने के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के बीच संभावित मंथन करना होगा। साथ ही सभी से मुलाकात के अलावा निगम चुनाव को लेकर कुछ रणनीति भी तैयार की जाएगी।

कांग्रेस एकजुट होकर उतरेगी मैदान में

कांग्रेस ने पार्टी ने मेयर और पार्षद पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन 5 फरवरी तक आवेदन मांगे थे। कांग्रेस इन नगर निगम चुनावों में पूरी मजबूती और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी का फोकस शहरी जनता से जुड़े मूलभूत मुद्दों पर रहेगा।