February 6, 2026
6 feb 6
  • ड्यूटी के लिए विद्यालय 11 फरवरी तक अपडेट करें स्टाफ स्टेटमेंट

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव मुनीश शर्मा ने प्रेस वक्तव्य में बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (नियमित/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से आयोजित करवाई जा रही हैं। इन परीक्षाओं के संचालन के लिए सभी राजकीय व अराजकीय विद्यालयों के अध्यापक, प्राध्यापक व प्रधानाचार्य की परीक्षाओं में ड्यूटियां लगाई जानी है।

स्टाफ स्टेटमेंट में 9 से 11 फरवरी, तक अपडेट करना सुनिश्चित करें

उन्होंने बताया कि सभी राजकीय व अराजकीय विद्यालयों के मुखिया उन द्वारा पूर्व में भेजी गई स्टाफ स्टेटमेंट में 9 से 11 फरवरी, तक अपडेट करना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र पर लगाई जाने वाली परीक्षा ड्यूटी में होने वाली परेशानी/समस्या से बचा जा सके। स्टाफ स्टेटमेंट अपडेट करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर लिंक 9 फरवरी से उपलब्ध होगा। सभी विद्यालय समय रहते स्टाफ स्टेटमेंट का डाटा संशोधित/अपडेट करना सुनिश्चित करें।

बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर समय रहते अपडेट करें

उन्होंने बताया कि पूर्व में राजकीय व अराजकीय विद्यालयों द्वारा जो स्टाफ स्टेटमेंट भरी गई थी, यदि विद्यालय में कार्यरत किसी अध्यापक, प्राध्यापक व प्रधानाचार्य के विवरणों में जैसे- किसी प्रकार के अवकाश (CCL, मेडिकल, Privilege, ई-मेल एवं अन्य लीव) या सेवानिवृत अथवा स्थानान्तरण (निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्राध्यापक व अध्यापक विद्यालय छोड़ चुके हो), मोबाइल नंबर में कोई संशोधन है या अन्य कोई कारण है तो उसे भी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर समय रहते अपडेट करना सुनिश्चित करें।