January 20, 2026
1

गणतंत्र दिवस पर करनाल में विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण फहराएंगे तिरंगा, परेड की लेंगे सलामी ,घरौंडा में विधायक जगमोहन आनंद झंडा फहराएंगे। जबकि​ हरियाणा में सीएम नायब सैनी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में तिरंगा फहराएंगे। सरकार की ओर से इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सीएम के अलावा हरियाणा के गवर्नर असीम घोष पंचकूला में तिरंगा फहराएंगे।

नए जिले हांसी में मनोहर लाल खट्टर जाएंगे

यहीं गवर्नर की ओर से एटहोम दिया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला के बजाय यमुनानगर में झंडा फहराएंगे। इस बार लिस्ट में विधायकों के साथ जिला परिषद के चेयरमैनों को भी जगह दी गई हैं। वहीं नए जिले हांसी में मनोहर लाल खट्टर जाएंगे। हालांकि लिस्ट में राव इंद्रजीत का नाम नहीं है।