September 16, 2024

आज अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के स्नेहिल मार्गदर्शन व वरिष्ठ नेत्री किरण बाला जैन, कांग्रेस मैनीफैस्टो कमेटी के सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन के कुशल नेतृत्व व मौजूदगी में राजन गुगलानी, पूर्व पार्षद रूपम गुगलानी व अनेकों जन चेतना पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

अभी दो दिन पहले ही जब जनचेतना पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया तब से उनके समर्थकों में भारी रोष देखने को मिल रहा है जिसके परिणामस्वरूप राजन गुगलानी अपने कार्यकर्ताओं सहित विनोद शर्मा का साथ छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर भारी संख्या में मौजूद समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए रोहित जैन की अध्यक्षता में पार्टी का दामन थामा।

रोहित जैन ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया! पार्टी में शामिल हुए राजन गुगलानी ने कहा की हमने विनोद शर्मा पर विश्वाश करते हुए जन चेतना पार्टी ज्वाइन की थी की वे भाजपा की नीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे हैं! लेकिन जिस प्रकार से विनोद शर्मा द्वारा जन भावना के विरुद्ध जा कर  भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया गया उससे उनके साथ जुड़ा हर व्यक्ति ठगा हुआ महसूस कर रहा है!

इसलिए हमने अपने साथियों से सलाह कर कांग्रेस पार्टी में पुन: शामिल होने का निर्णय लिया! राजन गुगलानी ने कहा कि कुमारी सैलजा बहुत ही मेहनती, कर्मठी व ईमानदार नेता है जिन्होंने समय समय पर खुद को साबित किया है और इस लोकसभा चुनावों में हम रोहित जैन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगे व कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम‌ करेंगे।

 इस अवसर पर कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने कहा कि राजन गुगलानी एक  संघर्षशील, मेहनती व जनप्रिय नेता हैं और उनके अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी! जैन ने कहा शामिल हुए सभी साथियों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा!

जैन ने कहा कि बीजेपी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से आमजन का जीवन व्यापन मुश्किल हो गया हैl आज भाजपा सरकार से कोई खुश नहीं हैं। किसानों को खुशहाली चाहिए नहीं मिली, युवाओं को रोजगार चाहिए नहीं मिला, गरीबों का सुविधाएं चाहिए नहीं मिली अगर देश को कुछ मिला है तो वह बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार ही है। इस सरकार के राज में जो अमीर था वह और अमीर हो गया और गरीब और गरीब होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई आज अपने हकों, मांगों या जुर्म के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे बदले में लाठी मिलती है। जैन ने कहा की हरियाणा में कानून व्यवस्था की बदतर हालत में बाजार में अघोषित मंदी जैसी स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले तक जो हरियाणा विकास प्रदेश के रूप में जाना जाता था वह 10 साल की भाजपा सरकार में अपराध प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है I

रोहित जैन ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा-पत्र में राहुल-खड़गे द्वारा दी गई न्याय, युवा न्याय, महिला न्याय गारंटी का ऐलान कर चुकी हैं । उन्होंने कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है और सभी लोग अहंकारी शासन से मुक्ति चाहते हैं इसलिए हम सब साथियों को देश के लोकतंत्र, संविधान, संस्कृति और भाईचारे को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *