February 19, 2026
khattar vij

हरियाणा के नए CM नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर की कैबिनेट के चार मंत्रियों की छुट्‌टी कर दी है।

इसमें सबसे बड़ा नाम पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का है। इसके अलावा तीन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के नाम भी हैं।

इनमें ओम प्रकाश यादव, कमलेश ढांडा और संदीप सिंह शामिल हैं।

नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नया नेता चुनने पर अनिल विज नाराज हो गए थे।

इस नाराजगी पर केंद्रीय नेतृत्व सख्त हो गया और उन्होंने विज को नहीं मनाने की नए सीएम को हिदायत दी।

वहीं दो राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव और कमलेश ढांडा को खराब रिपोर्ट कार्ड के कारण कैबिनेट में जगह नहीं दी गई।

इसके साथ पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच के यौन शोषण के आरोपों की वजह से नायब सैनी ने उन्हें अपनी कैबिनेट में जगह नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *