September 20, 2024

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर सशक्त हुआ है और देश ने प्रगति के नये आयाम को छुआ है।

गांव मिर्जापुर माजरा में कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी के निवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत में सांसद रतन लाल कटारिया व सांसद नायब सिंह सैनी ने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया है।

दोनों ही नेताओं ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड़ व पंजाब आदि में चुनाव प्रचार के दौरान महसूस किया कि जनता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से खुश है और विपक्ष के अनर्गल प्रचार के बावजूद भाजपा को जीत दिलाने का मन बना चुकी है।

कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा कई क्षेत्रों में अन्य प्रदेशों को राह दिखाने का काम कर रहा है। हरियाणा की नीतियों एवं योजनाओं का अन्य प्रदेश अनुसरण कर रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *