January 27, 2026
mc elections win

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट पर बीजेपी जीत गई है।

केरल की पुथुप्पली सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं बंगाल की एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

झारखंड में I.N.D.I.A अलायंस की ओर से JMM ने जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सुधारक सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह को 42672 वोटों से हराया है। इन सात सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुए थे।

इनमें से 5 सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियों ने एकसाथ चुनाव लड़ा।

धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) सीट पर विपक्षी पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *