October 22, 2024
हरियाणा भाजपा सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने अपने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव सलेमपुर बांगर, गनौली, बहादुरपुर में पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं का फोन के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित करते हुए समाधान किया।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है, वह अपने क्षेत्र की जनता के बीच हर समय रहते हैं, पूरे जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत देश की जनता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन से आह्वान किया है कि वे मोटे अनाज यानि मिलेट्स को अपनी डाइट में शामिल करें। मिलेट्स यानी मोटा अनाज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
भोजन में मोटे अनाज का अपना अलग महत्व है जैसे बाजरा, कैल्शियम से भरा होता है, ज्वार में पोटेशियम और फास्फोरस होता है, और कंगनी में फाइबर होता है जबकि कोदो आयरन से भरपूर होता है। इसलिए हमें सभी तरह के मिलेट्स खाते रहना चाहिए।
कंवरपाल ने बताया कि केंद्र भाजपा सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई घोषणा के अनुसार वर्ष 2023 अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
केंद्र सरकार का उद्देश्य लोगों को मिलेट्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है ताकि हर देश, इलाके के लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करें और मिलेट्स के लिए किसानों को अच्छा बाजार और अच्छे दाम मिल सकें। मिलेट्स, गेहूं और मक्का की तुलना में पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, और ग्लूटेन फ्री भी होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *