October 22, 2024

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर स्वास्थ्य सेवाओं की मैपिंग हो रही है।

पहले डिमांड बेस पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती थी लेकिन अब आवश्कतानुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

श्री विज गुरुवार को अम्बाला छावनी नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा स्वास्थ्य सेवाओं की मैपिंग के लिए कंपनी सर्वे कर रही है और उम्मीद है कि अगले माह इसकी रिपोर्ट आ जाएगी।

इसके उपरांत जहां जो-जो स्वास्थ्य सेवाओं की जरुरत होगी वह उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि गुरूग्राम में 700 बैड का अस्पताल, 162 पीएचसी को चिन्हित करके उन्हें नया बनाया जा रहा है।

वहीं, महाराष्ट्र की सियासत पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा की बुलेट ट्रेन चलती जा रही है। अब जो भाजपा की नीतियों से सहमत होता है वह उसमें चढ़ जाता है तो उसको लेकर भी चला जाता है।

आल इंडिया पर्सनल ला बोर्ड के यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) के विरोध में मसौदा तैयार करने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि लॉ कमिशन ने काफी लोगों की राय मांगी है जिसमें लगभग 20 लाख लोगों ने राय दी है और यह भी अपनी राय दे सकते हैं, इसमें क्या एतराज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *