April 20, 2025
bjp karnataka

सांप, नालायक, बजरंग दल बैन से लेकर बजरंगबली की जय और चुनाव आयोग तक पहुंचे कर्नाटक की संप्रभुता जैसे बयान खत्म।

कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग भी पूरी। वोट 72.67% पड़े। अब इंतजार रिजल्ट का। पर उससे पहले एग्जिट पोल।

इस बार 10 पोल्स में से 4 में कांग्रेस की सरकार बन रही है। 1 पोल भाजपा को बहुमत दे रहा है। 5 सर्वे में हंग असेंबली है।

JDS को 21 से 28 सीट के साथ 4 सर्वे किंगमेकर बता रहे। यानी 2018 की तरह एक बार फिर JDS के बिना कांग्रेस या भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।

पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक भाजपा 91, कांग्रेस 108, JDS 22 और अन्य को 3 सीट मिलने का अनुमान है।

ये सब अभी का हिसाब-किताब है। बस दो दिन रुकिए, नतीजे 13 मई को आएंगे। सरकार बनाने के लिए 113 विधायक चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *