October 24, 2024

हरियाणा ने पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान को GST कलेक्शन ग्रोथ में पछाड़ दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के जारी आंकड़ों में हरियाणा ने 22 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है।

वर्ष 2022 में राज्य का GST कलेक्शन जहां 8,197 करोड़ था, वहीं वर्ष 2023 में यह बढ़कर 10,035 करोड़ हो गया है।

GST कलेक्शन के संबंध में हरियाणा की तुलना अगर पड़ोसी राज्यों से करें तो पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से हरियाणा की ग्रोथ रेट अधिक है।

भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि GST कलेक्शन में हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रगति कि है जो कि प्रदेश की प्रगति को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा आर्थिक विकास के मापदंडों पर अग्रणी राज्यों में शामिल है। राज्य सरकार बड़े उद्योगों के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को भी महत्व दे रही है।

प्रदेश सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बिजली उपलब्धता और कनेक्टिविटी में सुधार किया है। पूरे प्रदेश में सड़क व रेलमार्गों का जाल बिछा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *