April 18, 2025
khattar assembly

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई। कांग्रेसी विधायक कुलदीप वत्स ने खेतों में बारिश का पानी भर जाने से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। विपक्षी दल के विधायक का जवाब कृषि मंत्री जेपी दलाल ने दिया।

सदन में कैथल जिले में गर्ल्स कॉलेज खोले जाने की मांग रखी गई। विधायक लीलाराम ने इसके अलावा और भी स्थानीय मुद्दे उठाए। विधायक के सवाल का जवाब शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने देते हुए कहा कि विभाग इस पर काम कर रहा है। हालांकि इस विषय का प्रस्ताव अभी विभाग को नहीं मिला है। मिलते ही काम किया जाएगा।

शुक्रवार को 11 बजे CM मनोहर लाल के द्वारा शोक प्रस्ताव पढ़ने के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई थी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने भी शोक प्रस्ताव पढ़े थे। दोनों नेताओं ने सदन में वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

शोक प्रस्ताव में सांसद रमेश कौशिक, विधायक के करीबियों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सीएम ने भूपेंद्र चौधरी के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ा। सदन में अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर भी शोक प्रस्ताव रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *