April 20, 2025
khattar mann

पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित आज पंजाब CM भगवंत मान और हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्‌टर के साथ मीटिंग करेंगे। यह मीटिंग यूटी सचिवालय में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगी। माना जा रहा है कि गवर्नर दोनों प्रदेशों के CM से ट्रांसपोर्ट (मेट्रो) चलाए जाने पर चर्चा कर सकते हैं।

गवर्नर के साथ दोनों प्रदेशों के CM की इस मीटिंग में प्रमुख सचिव (CS) और अन्य सीनियर अफसर भी यूटी सचिवालय पहुंचेंगे। चंडीगढ़ पुलिस-प्रशासन को भी यूटी सचिवालय में सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्पष्ट किया गया है कि कोई भी बेवजह सचिवालय के प्रथम तल पर प्रवेश नहीं करे। यूटी पुलिस विभाग द्वारा सचिवालय और आसपास रोजाना के मुकाबले अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है।

पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित द्वारा पंजाब-हरियाणा के CM से मेट्रो प्रोजेक्ट (ट्रांसपोर्ट) पर बातचीत किया जाना तय माना जा रहा है। दोनों प्रदेशों में बढ़ती आबादी के कारण मेट्रो/रैपिड मेट्रो रेल चलाए जाने पर लंबे समय से विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *