April 20, 2025
vij bday

अम्बाला कैंट विधानसभा हलके के विधायक एवं हरियाणा सरकार में गृह, स्वास्थ्य, आयुष, चिकित्सा  शिक्षा एवं अनुसन्धान,  तकनीकी शिक्षा और विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी कुल 6 विभागों के कैबिनेट मंत्री 69 वर्ष के हो गए हैं।

करीब 32 वर्ष पूर्व  मई 1990 में तत्कालीन सातवीं हरियाणा विधानसभा की दो रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव  करवाया गया जिसमें सिरसा जिले के दरबा कलां हलके से जनता दल के टिकट पर  पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और अम्बाला जिले के कैंट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अनिल कुमार (विज) निर्वाचित हुए.

विज जो तब केवल 37 वर्ष के थे, ने स्टेट बैंक की नौकरी छोड़कर उपरोक्त उपचुनाव लड़ा था। विज अक्तूबर, 2019 में हरियाणा विधानसभा आम चुनावों में लगातार तीसरी बार  और कुल छठी  बार  अम्बाला कैंट सीट से विजयी होकर विधायक बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *