April 20, 2025
rape

पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) वीडियो कांड में 2 महीने के भीतर चार्जशीट दायर करने वाली पंजाब पुलिस 3 महीने से ज्यादा समय बीतने पर भी आरोपी स्टूडेंट की एक एप्लिकेशन पर जवाब पेश नहीं कर पाई है।

इसके चलते मामले में अभी तक ट्रायल शुरू नहीं हो पाया है। यूनिवर्सिटी की MBA स्टूडेंट ने खुद को बेकसूर बताते हुए उसे आरोपों से मुक्त करने की मांग की हुई है।

उसने कहा है कि वह ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई और वह खुद एक पीड़ित है। उसने खुद को निर्दोष बताया है। वहीं कहा है कि उसके खिलाफ केस नहीं बनता। भारतीय सेना का जवान संजीव सिंह मामले में मुख्य आरोपी है।

CrPC की धारा 227 के तहत दायर एप्लिकेशन में गर्ल स्टूडेंट ने कहा है कि उसे आरोपों से मुक्त किया जाए।

उसका कहना है कि SIT द्वारा पेश चार्जशीट का मूल्यांकन करने के बाद उसके खिलाफ कोई केस नहीं बनता। बता दें कि बीते 16 नवंबर को यह चार्जशीट पेश की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *