March 23, 2026
mp cong

जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह राहुल गांधी की यात्रा में चल रहे थे, तभी उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था।

वे धक्का लगने के कारण गिर गए थे जिसके बाद वे निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डाक्टर ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी उनके जालंधर स्थित घर के लिए रवाना हो गए हैं।

पार्टी सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि यात्रा आज के लिए स्थगित कर दी गई है और कल यानी रविवार (15 जनवरी, 2023) को अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी तक राहुल गांधी से बात नहीं हुई है लेकिन हम सभी को लगता है कि अंतिम संस्कार के बाद हम यात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार तक भारत जोड़ो यात्रा को निलंबित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *