May 21, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के कुशल मार्गदर्शन एवम उचित दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने के लिए तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के दौरान 05 अक्तूबर 2022 को सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक सन्दीप कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए नैशनल हाइवे नम्बर-44 पर कुष्ट आश्रम अम्बाला छावनी के पास से नाकाबन्दी के दौरान 1 आरोपी महिला कोमल निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर, आरोपी महिला कुक्की निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर व आरोपी कार चालक सेवक निवासी गावँ अकरोट जिला ऊना हिमाचलप्रदेश को 520 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मुकदमा नम्बर 433 दिनांक 05 नवम्बर 2022 एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धारा 21-61-1985 के अन्र्तगत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 03 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया जिससे कि अनुसंधान के दौरान आगामी कार्यवाही की जा सके। अनुसंधान जारी है।
सी0आई0ए0-2 अम्बाला की पुलिस टीम को 05 नवम्बर 2022 को मुखबर खास ने सूचना दी थी कि आरोपी महिलाऐं होण्डा सिटी कार नम्बर पी0बी0-87-8222 में दिल्ली से भारी मात्रा में हैरोइन लाकर अम्बाला में नशा तस्करी का कार्य करती हंै और आज इस गाड़ी में दिल्ली से भारी मात्रा में हैरोइन लेकर अम्बाला में प्रवेश करेगीे।  प्राप्त सूचना के आधार पर सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र नैशनल हाइवे नम्बर-44 पर कुष्ट आश्रम अम्बाला छावनी के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों की चैकिंग के दौरान होण्डा सिटी कार नम्बर पी0बी0-87-8222 को रोककर तलाशी लेने पर  कार में सवार आरोपी महिला कुक्की से 260 ग्राम हैरोइन व आरोपी महिला कोमल से 260 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी महिलाओं व कार चालक को 520 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मुकदमा नम्बर 433 दिनांक 05 नवम्बर 2022 एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धारा 21-61-1985 के अन्र्तगत मामला दर्ज किया गया।
अपराधिक रिकार्ड
अनुसंधान के दौरान संज्ञान में आया है कि आरोपी महिला कोमल के अपराधिक रिकार्ड बारे जाचँ करने उपरान्त पता चला कि 03 मई 2022 को आरोपी पवन कुमार निवासी मौहल्ला सैदंावाला शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र को 08 ग्राम 47 मिलिग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मुकदमा नम्बर 220 दिनांक 03 मई 2022 एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धारा 21-61-1985 के अन्र्तगत दर्ज किया था। आरोपी पवन ने पूछताछ के दौरान बतलाया था कि वह यह हैरोइन आरोपी महिला कोमल निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर से खरीद कर लाया है। 04 मई 2022 को पुलिस ने आरोपी के कथनानुसार इस मामले में आरोपी महिला कोमल को एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धारा 29-61-1985 के अन्र्तगत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इस मामले में आरोपी महिला 25 दिन न्यायिक हिरासत में रह कर आई हैं। अनुसंधान के दौरान संज्ञान में आया है कि आरोपी महिला कोमल ने लगभग 01 महीना पहले मादक पदार्थों की तस्करी के लिए होण्डा सिटी कार नम्बर पी0बी0-87-8222 खरीदी है, जिसे पुलिस ने इस मामले में कब्जे में लिया है।
आरोपी चालक सेवक निवासी गावँ अकरोट जिला ऊना हिमाचल प्रदेश जो डेहा कालोनी अम्बाला शहर में मैरिड है और आरोपी महिला कोमल की होण्डा सिटी कार नम्बर पी0बी0-87-8222 पर चालक बनकर मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। आरोपी महिला कोमल कार चालक सेवक को मादक पदार्थों की तस्करी के लिए गाड़ी चलाने के बदले में दिल्ली से 01 चक्कर के 05 हजार रूपये देती है।
आरोपी कार चालक के अपराधिक रिकार्ड का पता लगाने के लिए उसके पैतृक गावँ से सम्बन्धित थाना में पत्राचार के माध्यम से पता किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के कुशल मार्गदर्शन एवम सही दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 01 जनवरी 2022 से 05 नवम्बर 2022 तक विशेष कामयाबी हासिल करते हुए 115 मामले दर्ज कर 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसेः-
04 किलो 669 ग्राम 790 मिलीग्राम हैरोइन
16 किलो अफीम (कुल 16 किलो 50 ग्राम 67 मिली ग्राम)
03 क्विंटल 82 किलो 772 ग्राम चूरापोस्त
07 किलो 911 ग्राम गांजा
223 ग्राम चरस
64669 नशीली गोलियँा
9824 नशीले कैप्सूलज
1950 नशीले इन्जैक्शन
95 सिर्प बोतल बरामद की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *